चित्रगुप्त: तुम नर्क जा रहे हो… हमेशा के लिए।
मैं: अभी?
चित्रगुप्त: अभी नर्क का एक कर्मचारी आएगा और तुम्हें साथ ले जाएगा। तब तक तुम instruction manual पढ़ लो।
मैं: एक बंदी है… कैफी
चित्रगुप्त: हाँ?
मैं: जाने से पहले मैं उससे मिलना चाहूँगा।
चित्रगुप्त: कैफी… तुम्हारे context में?
मैं: हाँ
चित्रगुप्त: 99% चांस है कि वो स्वर्ग जा रही है।
मैं: क्या मुझे पाँच मिनट मिल सकता है?
चित्रगुप्त: पाँच मिनट के लिए… I don't mind। लेकिन वो अभी मरी नहीं है। अपने पति और बच्चों के साथ धरती लोक पर है। और लगभग 60 साल जिएगी वो।
मैं: अच्छा है।
चित्रगुप्त: क्या?
मैं: कितने बच्चे हैं उसके?
चित्रगुप्त: That is classified information.
मैं: ठीक है। मैं यहीं उसके आने का इंतज़ार करता हूँ।
चित्रगुप्त: अच्छा बहाना है… 60 साल नर्क से बचने का।
मैं: infinity minus 60 is still infinity
चित्रगुप्त: Fair enough।
मैं: पर तुम सच में 60 साल इंतज़ार करोगे… सिर्फ पाँच मिनट की conversation के लिए?
चित्रगुप्त: For an eternity… that will suffice।
मैं: फिर तो मेरी तरफ से ना है।
चित्रगुप्त: क्यों?
मैं: नर्क सज़ा की जगह है… और मैं तुम्हें वहाँ खुशी-खुशी नहीं जाने दे सकता।
चित्रगुप्त: ले जाओ इसे.. जब वो आएगी… उसे बताऊंगा कि तुमने उसके बारे में पूछा था..
चित्रगुप्त: जाफर! इसकी file लाना ज़रा। सुबह से आठ सरल बंदे नर्क भेजे मैंने। आखिर A1 माल तेल में क्यों डाला जा रहा है?