Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

Me and Chitragupta

  चित्रगुप्त: तुम नर्क जा रहे हो… हमेशा के लिए। मैं: अभी? चित्रगुप्त: अभी नर्क का एक कर्मचारी आएगा और तुम्हें साथ ले जाएगा। तब तक तुम instruction manual पढ़ लो। मैं: एक बंदी है… कैफी चित्रगुप्त: हाँ? मैं: जाने से पहले मैं उससे मिलना चाहूँगा। चित्रगुप्त: कैफी… तुम्हारे context में? मैं: हाँ चित्रगुप्त: 99% चांस है कि वो स्वर्ग जा रही है। मैं: क्या मुझे पाँच मिनट मिल सकता है? चित्रगुप्त: पाँच मिनट के लिए… I don't mind। लेकिन वो अभी मरी नहीं है। अपने पति और बच्चों के साथ धरती लोक पर है। और लगभग 60 साल जिएगी वो। मैं: अच्छा है। चित्रगुप्त: क्या? मैं: कितने बच्चे हैं उसके? चित्रगुप्त: That is classified information. मैं: ठीक है। मैं यहीं उसके आने का इंतज़ार करता हूँ। चित्रगुप्त: अच्छा बहाना है… 60 साल नर्क से बचने का। मैं: infinity minus 60 is still infinity चित्रगुप्त: Fair enough। मैं: पर तुम सच में 60 साल इंतज़ार करोगे… सिर्फ पाँच मिनट की conversation के लिए? चित्रगुप्त: For an eternity… that will suffice। मैं: फिर तो मेरी तरफ से ना है। चित्रगुप्त: क्यों? मैं: नर्क सज़ा की जगह है… और ...

Soulmate

  मेरी आत्मा: तुम soulmate में मानते हो? मैं: हाँ मेरी आत्मा: कहाँ है ? तुम्हारी soulmate मैं: उसने कहा था… वो मुझसे बेहतर ढूँढ लेगी - That she deserves better. मेरी आत्मा: तो मिला उसे ?… तुमसे बेहतर? मैं: Maybe… I don't know. अब बात नहीं होती, Block हूँ मैं। मेरी आत्मा: Block क्यों? मैं: मैं इनकार बर्दाश्त नहीं कर पाया…तो ना-उम्मीदी में मर्यादा लाँघ दी। मेरी आत्मा: अब क्या? मैं: सोचा है, एक कुत्ता पाल लूँ…अकेलापन दूर करने के लिए…  लेकिन वो भी एक सौदा होगा… डर लगता है… किसी दिन वो भी न कह दे - “I deserve better.” मेरी आत्मा: Oh, come on! दुनिया में एक ही लड़की नहीं है… There are billions of women out there. मैं: No. मेरी आत्मा: क्यों? मैं: जैसे मैं एक हूँ…वैसे ही वो भी एक थी मेरी आत्मा: तो शादी नहीं करोगे? मैं: मेरा खानदान मेरे साथ ही अंजाम तक पहुँच जाएगा… Leaf node हूँ मैं…अपनी family tree का.... अगर मैं उसके लिए काफ़ी नहीं था… तो मैं किसी के लिए काफ़ी नहीं हूँ। मेरी आत्मा: तुम उसके लिए रोए थे? मैं: नहीं.... उसके लिए नहीं रोया… उसके बाद जो लाचारी आई…उस पर रोया.. Helplessness ...