मेरी आत्मा: तुम soulmate में मानते हो?
मैं: हाँ
मेरी आत्मा: कहाँ है ? तुम्हारी soulmate
मैं: उसने कहा था… वो मुझसे बेहतर ढूँढ लेगी - That she deserves better.
मेरी आत्मा: तो मिला उसे ?… तुमसे बेहतर?
मैं: Maybe… I don't know. अब बात नहीं होती, Block हूँ मैं।
मेरी आत्मा: Block क्यों?
मैं: मैं इनकार बर्दाश्त नहीं कर पाया…तो ना-उम्मीदी में मर्यादा लाँघ दी।
मेरी आत्मा: अब क्या?
मैं: सोचा है, एक कुत्ता पाल लूँ…अकेलापन दूर करने के लिए… लेकिन वो भी एक सौदा होगा… डर लगता है… किसी दिन वो भी न कह दे - “I deserve better.”
मेरी आत्मा: Oh, come on! दुनिया में एक ही लड़की नहीं है… There are billions of women out there.
मैं: No.
मेरी आत्मा: क्यों?
मैं: जैसे मैं एक हूँ…वैसे ही वो भी एक थी
मेरी आत्मा: तो शादी नहीं करोगे?
मैं: मेरा खानदान मेरे साथ ही अंजाम तक पहुँच जाएगा… Leaf node हूँ मैं…अपनी family tree का.... अगर मैं उसके लिए काफ़ी नहीं था… तो मैं किसी के लिए काफ़ी नहीं हूँ।
मेरी आत्मा: तुम उसके लिए रोए थे?
मैं: नहीं.... उसके लिए नहीं रोया… उसके बाद जो लाचारी आई…उस पर रोया..Helplessness is the only emotion..that can make a man cry, apparently.
मेरी आत्मा: तो तुम्हें उसके अलावा कोई नहीं चाहिए?
मैं: मुझे अब वो भी नहीं चाहिए…